Move to Jagran APP

झारखंड में गठबंधन की जीत से कांग्रेसी गदगद

झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार बनने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। झारखंड में पार्टी के समर्थन से मिले बहुमत को कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की जीत बताया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 06:08 AM (IST)
झारखंड में गठबंधन की जीत से कांग्रेसी गदगद
झारखंड में गठबंधन की जीत से कांग्रेसी गदगद

जागरण संवाददाता, जौनपुर: झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार बनने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। झारखंड में पार्टी के समर्थन से मिले बहुमत को कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की जीत बताया।

loksabha election banner

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि झारखंड का चुनावी परिणाम मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में स्पष्ट जनादेश है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश व केंद्र की जनता से वादाखिलाफी की थी। वहां के लोगों ने उसका बदला ले लिया। विकास के पथ पर चलने का कार्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। जिसके लिए झारखंड की जनता ने कांग्रेस समर्थित दलों पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। इस मौके पर साजिद, विवेक सिंह, जयमंगल यादव, मो. फजल, आशीष मौर्य, अजित यादव, सृजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

उधर, खुटहन पिलकिछा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर राकेश मिश्र, संतोष मिश्रा, परवेज अहमद, विजय उपाध्याय, देवेश उपाध्याय, भारत यादव, रमेश बिद, विनय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.