किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ उतरी कांग्रेस
उन्नाव में किसानों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज से जिला कांग्रेस कार्यकर्ता एक्शन मूड में आ चुके है। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में सभी ने चहारसू चौराहा से कोतवाली तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। नगर पालिका के मैदान चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के समक्ष भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
जासं, जौनपुर: उन्नाव में किसानों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज से जिला कांग्रेस कार्यकर्ता एक्शन मोड में आ गए हैं। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में सभी ने चहारसू चौराहा से कोतवाली तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। नगर पालिका के मैदान चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के समक्ष भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूपी सरकार जिस तरीके से निर्दोष किसानों पर लाठीचार्ज कराई है भाजपा की यह मानसिकता अंग्रेजों से मेल खाती है। किसान विरोधी इस सरकार की असलियत को जनता समझ चुकी है। हम सब इसकी कड़ी निदा करते हैं। इस मौके पर देवानंद मिश्रा, बृजेश तिवारी, आ•ाम •ौदी, ज्ञानेश सिंह, मु़फ्ती मेहंदी, राकेश सिंह, अधिवक्ता विकास तिवारी, विशाल सिंह, सरवर अहमद, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।