भूमि विवाद में संघर्ष, महिला जख्मी
जागरण संवाददाता जलालपुर (जौनपुर) क्षेत्र के रेहटी गांव में गुरुवार को दोपहर बाद भूमि विव
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 11:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जलालपुर (जौनपुर): क्षेत्र के रेहटी गांव में गुरुवार को दोपहर बाद भूमि विवाद में दो पक्षों में हुए संघर्ष में महिला जख्मी हो गई। फायरिग की अफवाह से भगदड़ मच गई।
इंटरनेट मीडिया पर घटना वायरल होने के बाद सीओ व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव के निवासी कलीम मौलाना अपने घर के पूरब चहारदीवारी को बनवा रहे थे। इसी दौरान महिला साजिया भी वहां पहुंच गई। फायरिग की सूचना पर भगदड़ मच गई। इसमें महिला जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला गोली से घायल हुई या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें