पूर्वांचल विवि जौनपुर में बनीं 10 समितियां, विषम सेमेस्टर परीक्षा की करेगी निगरानी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने स्नातक-परास्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षा 2026-27 के सुचारू संचालन के लिए 10 समितियां गठित की हैं। ये समितियां मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिका प्रबंधन, ऑनलाइन उपस्थिति और परिणाम घोषणा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में विषम सेमेस्टर परीक्षा निगरानी हेतु 10 समितियां गठित।
HighLights
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षा संचालन हेतु 10 समितियां गठित कीं।
ये समितियां मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिका प्रबंधन, परिणाम घोषणा की जिम्मेदारी संभालेंगी।
तकनीकी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षा 2026-27 के सुचारू संचालन के लिए 10 समितियां गठित की हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के आदेश में मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिका प्रबंधन, ऑनलाइन उपस्थिति, ओएमआर सत्यापन, डाटा प्रोसेसिंग और परिणाम घोषणा की जिम्मेदारी तय की गई है।
मूल्यांकन कार्य समिति: डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह समन्वयक, डॉ. अजय कुमार, डॉ. ममता सिंह, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय व डॉ. विजय प्रताप तिवारी उप समन्वयक।विश्वविद्यालय परिसर मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम समिति: डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह समन्वयक, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. सौरभ बी. कुमार, डॉ. रामांशु पी. सिंह, डॉ. नितिन, डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय, डॉ. अशोक कुमार यादव उप समन्वयक, लाल बहादुर व बृजेश सिंह सहायक।
संबद्ध महाविद्यालय डाटा प्रोसेसिंग एवं परीक्षा परिणाम घोषणा समिति: डॉ. विशाल यादव समन्वयक, डॉ. सुनील यादव व इं. मो. अनीस उप समन्वयक।
आवास समिति: चीफ प्राक्टर प्रो. अजय प्रताप सिंह समन्वयक, चीफ वार्डन प्रो. अविनाश पाण्डेय व चीफ वार्डन महिला छात्रावास डॉ. अनु त्यागी सहायक समन्वयक।
समन्वय एवं मूल्यांकन केंद्र समिति: प्रशासनिक अधिकारी, गोपनीय अनुभाग संजय शर्मा समन्वयक, गोपाल निषाद, संतोष मौर्या व प्रेम शंकर पाण्डेय सदस्य।
ऑनलाइन उपस्थिति सत्यापन समिति: अतुल गुप्ता प्रभारी, समर बहादुर यादव व संबंधित एजेंसी के पोस्ट परीक्षा एजेंसी कर्मचारी सदस्य।
मूल्यांकन केंद्र जलपान, स्वच्छता एवं विद्युत-जनरेटर कार्य समिति: श्याम त्रिपाठी प्रभारी, राजेश कुमार सिंह, धीरज श्रीवास्तव व नंद जी शाह सदस्य।
उपस्थिति एवं उत्तर पुस्तिका प्रबंधन समिति: डॉ. नृपेन्द्र सिंह समन्वयक, डॉ. आशीष कुमार वर्मा उप समन्वयक, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा व सुरेंद्र सिंह सदस्य।
उत्तर पुस्तिका आवंटन एवं संग्रहण समिति: नीरज कुमार प्रभारी, संदीप सिंह, सर्वेश यादव, अंकुर यादव, श्रीराम यादव, राजपति यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, विनोद कुमार राय, संजय सिंह व मनु मिश्रा सदस्य।
परीक्षा अंक प्रमाणीकरण एवं ओएमआर सत्यापन समिति: डॉ. संजीव मंगवार समन्वयक, डॉ. सुशील कुमार उप समन्वयक, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. रजत सम, डॉ. राहुल राय, डॉ. राजन तिवारी, डॉ. विवेक सिंह व डॉ. शुभम सिंह सदस्य; कमलेश राम, रवेन्द्र कुमार ओझा, कमल किशोर आर्य, राम मिलन यादव, अनिल सिंह, सुनीता दूबे, मनीष, नागेंद्र प्रसाद यादव, विनोद गौतम व सुरेश सहायक।
परीक्षा नियंत्रक ने सभी समितियों को कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।किसी शिक्षक-कर्मचारी का पाल्य परीक्षा में शामिल होने पर सूचना देकर उसे ड्यूटी से मुक्त कराने को कहा गया है। तकनीकी आधारित उत्तर पुस्तिकाओं के प्रयोग को देखते हुए मूल्यांकन में विशेष सावधानी बरतने तथा परीक्षकों को आवश्यक निर्देश देने के लिए भी कहा गया है।