सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जताया विरोध
अपनी तमाम लंबित मांगों को लेकर बुधवार को पंचायतीराज सफाई कर्मी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने 21 दिसंबर को लखनऊ में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारी पदोन्नति, पदनाम परिर्वतन, 1900 ग्रेड-पे सहित एसीपी का लाभ, सेवा नियमावली बनाए जाने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर बीते काफी समय से अड़े हैं। शिव कुमार यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से तमाम अन्य कई तरह के कार्यों में लगाया गया है, जिससे वह क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं कर पा रहे हैं और क्षेत्रों में सफाई नहीं होने पर कर्मचारियों को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: अपनी तमाम लंबित मांगों को लेकर बुधवार को पंचायतीराज सफाई कर्मी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने 21 दिसंबर को लखनऊ में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
सफाई कर्मचारी पदोन्नति, पदनाम परिर्वतन, 1900 ग्रेड-पे सहित एसीपी का लाभ, सेवा नियमावली बनाए जाने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर बीते काफी समय से अड़े हैं। शिव कुमार यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से तमाम अन्य कई तरह के कार्यों में लगाया गया है, जिससे वह क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं कर पा रहे हैं और क्षेत्रों में सफाई नहीं होने पर कर्मचारियों को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। संयोजक राम आसरे यादव ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। संगठन के संयोजक संजय कुमार चौधरी ने पदनाम परिर्वतन करने की मांग की है। रामआसरे यादव ने कहा कि संबंधित मांगों का समाधान नहीं होने पर विकासभवन का भी घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही प्रशासन को मांगपत्र सौंपा। संतोष श्रीवास्तव, राकेश यादव, विकास यादव, शिवप्रसाद, रमापति यादव, सविता दुबे, अनीता व रीता गौतम समेत भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।