नागरिकता संशोधन कानून देश हित में
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है और इसके प्रति विपक्षी दलों द्वारा लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को पत्रक के माध्यम से लोगों को बताएंगे कि यह कानून नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है।
जासं, जौनपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है और इसके प्रति विपक्षी दलों द्वारा लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर पत्रक के माध्यम से लोगों को बताएंगे कि यह कानून नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है। संचालन राजेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर नीरज सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, अमित कुमार श्रीवास्तव, रवींद्र सिंह, ब्रह्मेश शुक्ल, गौरव श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर मीरगंज क्षेत्र के बंधवा कुंअरपुर त्रिमुहानी स्थित अंजू सिंह के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता शैलेश गिरी ने की। वक्ताओं ने इस कानून के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गिरीश कुमार शुक्ला, कृपाशंकर श्रीवास्तव, कृष्णकांत दुबे, वीरेंद्र पांडेय, राजेश सिंह, विद्याधर शुक्ल, मधुकर सिंह, सुभाष दुबे, महेश तिवारी, अरविद उपाध्याय व राम सिंह मौजूद रहे।