कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद
नगर के कलेक्ट्रेट मार्ग पर स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय पर रविवार को भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : नगर के कलेक्ट्रेट मार्ग पर स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय पर रविवार को भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश यादव फौजी ने कहा कि कारगिल शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात बार्डर पर खड़ी है। हमारी सेना देश की आन-बान-शान के लिए दुश्मनों को जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटती। विजय दिवस की 21 वीं वर्षगांठ पर पूरा देश भारत के वीर सपूतों के अदम्य साहस और कुर्बानी को याद कर रहा है। उनकी वीरता पीढि़यों को प्रेरित करती रहेगी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, कृष्णकांत सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, महामंत्री ओम प्रकाश राजभर, अवधेश यादव, राकेश यादव, केके दूबे आदि मौजूद रहे। संचालन कमलेश यादव ने किया।