पत्थरगड्डी उखाड़ने में 12 पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली पुलिस ने पत्थरगड्डी उखाड़ने के 12 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कन्हौली में कुछ माह पूर्व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने पैमाइश कर पत्थरगड्डी की थी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 04:46 PM (IST)
जासं, केराकत (जौनपुर): कोतवाली पुलिस ने पत्थरगड्डी उखाड़ने के 12 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम कन्हौली में कुछ माह पूर्व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने पैमाइश कर पत्थरगड्डी की थी। आरोप है कि उसे गांव के ही कैलाश, सुभाष, दिनेश, रामधारी व कन्हैया ने उखाड़कर फेंक दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, सूरतपुर गांव में भी पत्थरगड्डी उखाड़ने के मामले में पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें