विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, दो चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा

By sarvesh1 mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 07:05 PM (IST)

जौनपुर के खुटहन में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात शिशु और प्रसूता की मौत हो गई। स्वजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके बाद दो डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जौनपुर में जच्चा-बच्चा की मौत, दो डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा।

जौनपुर में जच्चा-बच्चा की मौत, दो डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा।

HighLights

  1. खुटहन के अस्पताल में नवजात और मां की मौत।

  2. चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का गंभीर आरोप।

  3. दो डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान नवजात शिशु की मौत के दूसरे दिन शनिवार को प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत से आक्रोशित स्वजन शव लेकर थाने पहुंचे। चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपित दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिकपुर नोनरा गांव निवासी मुकेश निषाद की पत्नी शिवानी उर्फ सरोजा देवी को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। स्वजन उन्हें खुटहन के अस्पताल रोड स्थित अनीता मैटरनिटी महिला क्लीनिक लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।

आरोप है कि अल्ट्रासाउंड जांच के बाद संबंधित चिकित्सक ने गर्भस्थ शिशु की मौत होने की जानकारी दी और स्थिति गंभीर बताते हुए तत्काल आपरेशन करने की सलाह दी। स्वजन की सहमति के बाद आपरेशन कर मृत शिशु को बाहर निकाला गया और इसके पश्चात प्रसूता का उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई और दूसरे दिन प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।