Jaunpur News : नीलगायों को बचाने में पलटी कार, भतीजे की मौत, चाचा सहित दो घायल
आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी यजुवेंद्र सिंह अपने चाचा बजरंगी सिंह भतीजे मुकुल सिंह विशाल सिंह और भतीजी सोनम सिंह के साथ वाराणसी गए थे। वहां से रात करीब डेढ़ बजे यजुवेंद्र सिंह कार खुद चलाते हुए सभी को लेकर घर लौट रहे थे। चौकियां-आरा मार्ग पर आरा गांव के पास भोर में अचानक सड़क पर नीलगायों का झुंड आ गया।