शिमला को पराजित कर पूविवि का ट्राफी पर कब्जा
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में मेजबान वीर बहादुर ¨सह ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बुधवार को फाइनल मुकाबले में उसने शिमला विश्वविद्यालय शिमला को पराजित किया। विश्वविद्यालय को गोल्ड मिलने से अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों में खुशी है।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में मेजबान वीर बहादुर ¨सह ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बुधवार को फाइनल मुकाबल में उसने शिमला विश्वविद्यालय को पराजित किया। विश्वविद्यालय को गोल्ड मिलने से अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों में खुशी है।
विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय टीम ने शिमला को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। फाइनल मैच वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं हिमाचल विश्वविद्यालय, शिमला के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में उसने हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला को 17-14 के अंतर से पराजित किया।
तृतीय स्थान के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र व मैसूर विश्वविद्यालय मैसूर के बीच खेला गया। जिसमें मैसूर विश्वविद्यालय मैसूर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र को 15-13 से पराजित किया। प्रतियोगिता का निर्णायक की भूमिका में शम्स तबरेज, आशीष कुमार गुप्ता, हेमंत कुमार, नरेंद्र, जितेंद्र, बृजेश खरवार, वीरबल, राजेन्द्र ¨सह, संजीव ¨सह, सचिन शुक्ला, राजेश मिश्रा, अमरजीत में रहे। मुख्य अतिथि कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, विशिष्ट अतिथि वित्त अधिकारी एमके ¨सह एवं परीक्षा नियंत्रक डा. राजीव कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।