जननायक अटल जी की याद में निकाला कैंडिल मार्च
जौनपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे है। इसी कड़ी में श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रविवार को कई जगहों पर कैंडिल मार्च निकाला। सभी ने अपने राष्ट्र नायक अटल की याद में नम आंखों से शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रविवार को कई जगहों पर कैंडिल मार्च निकाला। सभी ने अपने राष्ट्र नायक अटल की याद में नम आंखों से शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
ब्राह्मण चेतना समिति की तरफ से रासमंडल स्थित मुख्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश मिश्र ने कहा कि अटल ने राष्ट्रीय एकता, समरसता का मान पूरे विश्व में बढ़ाया। इस मौके सभाजीत द्विवेदी, अरूण त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी, अशोक कुमार मिश्रा, रमेश पांडेय, लाल बिहारी त्रिपाठी, रमाशंकर उपाध्याय, अवध नारायण राय, दूधनाथ राय, कृष्णकुमार मिश्रा आदि रहे। अध्यक्षता डा.रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने की। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक महासभा ने रविवार को राधिका बाल विद्या मंदिर के सभागार में शोकसभा का आयोजन कर कैंडिल मार्च निकाला। प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश ¨सह, नन्हकऊ गुप्ता, सुनील शुक्ला, विष्णु प्रताप ¨सह, रमेश ¨सह, अमित दुबे, श्यामधर मिश्रा, विकास ¨सह, अनिल उपाध्याय, प्रेमदास आदि रहे। संचालन शरद कुमार ¨सह ने किया।
सुरेरी के अड़ियार हनुमानगंज चौराहे पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समीप रविवार को समाज सेवी सुभाषचंद्र त्रिपाठी व जय प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सुभाषचंद्र त्रिपाठी, विनोद पांडेय, देवेंद्र उपाध्याय, प्रेमचंद्र उपाध्याय, र¨वद्र त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, विनोद पांडेय, हरिशंकर उपाध्याय आदि रहे। मछलीशहर नगर के रामलीला मैदान से बजरंगदल के पदाधिकारियों ने शनिवार की शाम कैंडिल मार्च निकाला। रामलीला मैदान से शुरू हुआ कैंडिल मार्च नगर के सराय मोहल्ला, सादीगंज होते हुए मुंगराबादशाहपुर चौराहा पहुंचा। रवि पटवा, राजकुमार पटवा, अमन अग्रहरि, संतोष तिवारी, बृजेश सोनी, शंकर लाल पटवा, कृपाशंकर श्रीवास्तव, धीरज अग्रहरि आदि रहे।
नौपेड़वा बाजार में ग्राम प्रधान अशोक जायसवाल के आवास पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ भाजपा नेता राजमणि ¨सह ने कार्यकर्ताओं के बीच मंगगलवार को आ रही अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने की बात कही। डा.ज्ञानदेव द्विवेदी, अरुण कुमार उपाध्याय, भूपेश ¨सह, आशीष जायसवाल, अवनीश दूबे, शैलेंद्र दूबे, सूर्यप्रकाश चौबे आदि रहे।