शरारती तत्वों ने तोड़ी बुद्ध की प्रतिमा
जासं, खुटहन (जौनपुर): भागमलपुर गांव मे स्थापित की गई गौतम बुद्ध की प्रतिमा सोमवार की रात लगभग साढे सात बजे अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। प्रतिमा का सर धड़ से अलग कर दिया गया है। जिसकी जानकारी होते ही मौके पर जुटे ग्रामीण आक्रोशित हो कर नारेबाजी शुरू कर दिए। बगल गांव बनुआडीह के भी कुछ जाति विशेष के लोग वहां जुट शासन- प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराने के प्रयास में लगी हुई है। ग्रामीण तत्काल दूसरी प्रतिमा लगाने पर अड़े हुए हैं।
जासं, खुटहन (जौनपुर): भागमलपुर गांव में स्थापित गौतम बुद्ध की प्रतिमा सोमवार की रात लगभग साढे़ सात बजे अराजक तत्वों ने तोड़ दी। प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही मौके पर जुटे ग्रामीण आक्रोशित हो कर नारेबाजी शुरू कर दिए। बगल गांव बनुआडीह के भी कुछ लोग वहां जुटकर शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर देर रात मामला शांत कराने के प्रयास में लगी रही।
गांव में आंबेडकर प्रतिमा के बगल बुद्ध की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर किसी की नजर पड़ी तो इसकी जानकारी गांव वालों को हो गई। ऐसे में आस पास के लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोग प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए दूसरी प्रतिमा तत्काल लगवाने की बात करने लगे। उधर सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष भैया शिव प्रसाद भी पहुंच गए। उनके समझाने बुझाने के बाद भी ग्रामीण देर रात तक नई प्रतिमा लगवाने की मांग को लेकर अड़े रहे। इसे लेकर माहौल तनावपूर्ण बना रहा।