बीएसएफ जवान ने दर्ज कराया छिनैती का मुकदमा
पिछले महीने बाइक सवार युवक के दुर्घटना में घायल होने के बाद युवक से छिनैती के मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा घायल युवक के पिता की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर): पिछले महीने बाइक सवार युवक के दुर्घटना में घायल होने के बाद युवक से छिनैती के मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा घायल युवक के पिता की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के चौकी कलां गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान दया राम ¨सह का पुत्र धरमवीर ¨सह गत 24 नवंबर को किसी कार्य से जंघई जा रहा था। राजाराम का पूरा मार्ग पर उसकी बाइक की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में धरमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद किसी ने हाथापाई करते हुए उसका पर्स, एटीएम कार्ड, सोने की अंगूठी व चेन छीन ली। इसके बाद वह बेहोश हो गया। छीने गए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर घटना के तीसरे दिन दो बार में बैंक खाते से क्रमश: दस व तीन हजार रुपये निकाल लिए गए। घायल धरमवीर का एसजीपीजीआइ लखनऊ में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भर्ती बेटे के उपचार के लिए आए दया राम ¨सह ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव ने बताया कि छिनैती का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।