Move to Jagran APP

धान खरीद पर लगा ब्रेक, केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान

दिनभर हुई बारिश के कारण शुक्रवार को क्रय केंद्रों पर किसान नहीं आए। जिसके चलते धान की खरीद ठप रही वहीं पूर्व में खरीदे गए धान को बचाने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को पसीने छूट गए। वहीं खरीद अभी निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:58 PM (IST)
धान खरीद पर लगा ब्रेक, केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान
धान खरीद पर लगा ब्रेक, केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मौसम में आए परिवर्तन के चलते धान की खरीद पर ब्रेक लग गया है। दिनभर हुई बारिश के कारण शुक्रवार को क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे। जिसके चलते धान की खरीद ठप रही वहीं पूर्व में खरीदे गए धान को बचाने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को पसीने छूट गये। खरीद अभी निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है।

loksabha election banner

मुंगराबादशाहपुर में क्रय केंद्र पर 18 हजार क्विटल खरीद का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष नौ हजार क्विटल खरीद हो चुकी है। क्रय केंद्र मंडी समिति के शेड में स्थापित है जिसके चलते धान भीगने की गुंजाइश नहीं है। केंद्र प्रभारी चंद्रकेश चौरसिया ने बताया कि खरीदा गया धान पूरी तरह सुरक्षित है। खाद्य एवं रसद विपणन विभाग द्वारा संचालित मछलीशहर केंद्र पर धान रखने के लिए गोदाम में पर्याप्त जगह है। प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तक यहां 101 किसानों का कुल 5906 क्विटल धान की तौल हुई है। तौले धान को मिल पर भेज दिया जाता है। जिससे गोदाम में पर्याप्त जगह है। उन्होंने बताया कि मौसम की खराबी के कारण शुक्रवार को किसान नहीं आए। मीरगंज क्षेत्र के धनापुर में धान रखने के लिए गोदाम में पर्याप्त जगह हैं। यहां किसानों का कुल 385 क्विटल धान की तौल हुई है। अचानक बरसात होने से कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। गोदाम में पर्याप्त जगह है।

खेतासराय क्षेत्र में जमदहां, जैगहां व खुदौली में धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से अधिक से अधिक धान क्रय किया जाना है लेकिन जैगहां व जमदहां की स्थिति विपरीत है। प्रभारी द्वारा केवल चहेतों का धान खरीदने का आरोप है। किसानों से सेटिग न होने की दशा में उन्हें पहले बोरे के लिए दौड़ाया जाता है बाद में धान सफाई व नमी आदि बताकर परेशान किया जाता है। वहीं निजी स्वार्थ की पूर्ति होने पर सब ठीक हो जाता है। किसान आढ़तियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। किसान संतोष, आनंद, पंकज आदि ने कहा कि हम लोग निजी दुकानदारों को बेचने को मजबूर हैं।

सुजानगंज में अब तक 3418 क्विटल धान की खरीदारी हो चुकी है। मौसम की खराबी के कारण शुक्रवार को कोई किसान नहीं आये। खरीदे गए धान गोदाम में रखा है।

शीतला चौकिया धाम मार्ग स्थित नवीन स्थित सब्जी मंडी परिसर के धान क्रय केंद्र पर अब तक 1969 क्विटल धान की खरीद 55 किसानों से की जा चुकी है। क्रय केंद्र संचालक विपणन निरीक्षक कमलेश पांडेय ने बताया कि किसानों क़ो सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली पीएफएमसी द्वारा खाते में पैसा भेजवाया जा रहा है। मंडी सचिव ने बताया कि रात में ही धान की बोरियां गोदाम में रखवा दी गईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.