Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों में बांटे फल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मरीजों में फल बांटे गए और पौधरोपण हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 12:29 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 12:29 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों में बांटे फल
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों में बांटे फल

-सेवा सप्ताह के तहत जगह-जगह हुए आयोजन

loksabha election banner

-छात्रों को दी गई पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मरीजों में फल बांटे गए और पौधरोपण हुआ। बक्शा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा व सीएचसी बेलापार नौपेड़वा में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया। इस दौरान प्रभारी डा. एके सिंह, डा. आलोक रघुवंशी, सूर्य प्रकाश चौबे, भूपेश सिंह, आशीष जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भाजपा शाहगंज नगर मंडल ने पुरुष चिकित्सालय में भाजपा नेता किरण श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर आशीष मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, विनय सिंह, रूपेश जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सेवा सप्ताह के तहत रेहटी, त्रिलोचन महादेव के नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा नेता अनीता सिद्धार्थ के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। तत्पश्चात संस्थान में पौधारोपण किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.