जौनपुर में रेल राज्यमंत्री के कार्यक्रम में भिड़े भाजपाई, 10 घायल
भाजपा नेताओं में गुटबाजी के चलते वरिष्ठ नेताओं के दो गुट रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के कार्यक्रम में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। इसमें दस घाटल हो गए।
जौनपुर (जेएनएन)। संस्कार, संस्कृति व अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में गुटबाजी के चलते आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दो गुट रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के कार्यक्रम में भिड़ गया। जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष के नौ लोगों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। दोनों तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
समझौता एक्सप्रेस चलाने पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने साधी चुप्पी
टीडी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे रेल राज्यमंत्री का बाजार में स्वागत होना था। वरिष्ठ नेता डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह के समर्थकों ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वरिष्ठ नेता विक्रम प्रताप सिंह के समर्थक भी मंत्री का स्वागत करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद मंत्री के जाते ही मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक पक्ष से राणा प्रताप सिंह निवासी घुसांव तथा दूसरे पक्ष से विक्रम प्रताप , धनंजय यादव, विशाल मिश्र, विवेक सिंह, सनी सिंह, सतीश, विक्रम सिंह, राम सिंह, अभिनव सिंह घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश सरकार जमीन दे, गोरखपुर में भी चलाएंगे मेट्रो : मंत्री
एक पक्ष के सभी नौ घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें धनंजय व विशाल को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। मामले में एक पक्ष से राणा प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने विक्रम प्रताप सिंह समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया, वहीं विक्रम प्रताप निवासी बदलापुर की तहरीर पर पुलिस ने व डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, डा.अजय कुमार सिंह समेत समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के चलते दोनों पक्ष में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बाबत डा. हरेंद्र प्रताप सिंह का कहना था कि मैं मौके पर था भी नहीं, मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। विक्रम ने कहा कि कुछ लोग पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं।