Move to Jagran APP

भैंसा ने हमलाकर वृद्ध को मार डाला

क्षेत्र में गोमती नदी के तटवर्ती कई गांवों के लोग बेसहारा मवेशियों के आतंक से खौफजदा हैं। एक छुट्टा भैंसा ने गुरुवार की दोपहर हमलाकर खेत से घर लौट रहे वृद्ध किसान को मार डाला। एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 06:51 PM (IST)
भैंसा ने हमलाकर वृद्ध को मार डाला
भैंसा ने हमलाकर वृद्ध को मार डाला

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): क्षेत्र में गोमती नदी के तटवर्ती कई गांवों के लोग बेसहारा मवेशियों के आतंक से खौफजदा हैं। एक छुट्टा भैंसा ने गुरुवार की दोपहर हमलाकर खेत से घर लौट रहे वृद्ध किसान को मार डाला। एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

loksabha election banner

खानपुर गांव निवासी बलई निषाद (60) गुरुवार को अपने खेत में काम करने गए थे। दोपहर खेत से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से दौड़ते हुए आ रहे छुट्टा भैंसा ने हमलाकर दिया। भैंस से बार-बार सींग में लपेटकर पटकने से बलई निषाद मदद की गुहार लगा रहे थे। आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान लाठी-डंडे लेकर शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन तब तक भैंसा उन्हें बुरी तरह से घायल कर चुका था। परिजन ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन उपचार के लिए निजी हास्पिटल ले गए। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मालूम हो कि पिछले महीने की 16 तारीख को अंगुली गांव निवासी घर के बाहर बैठे मूल चंद यादव नामक वृद्ध को हमलाकर भैंसा ने मार डाला था। बेसहारा मवेशियों के हमलावर होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। जिला प्रशासन निजात दिलाने की बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.