Move to Jagran APP

बहुजन क्रांति मोर्चा का कलेक्ट्रेट में धरना

बहुजन क्रांति मोर्चा ने संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:16 PM (IST)
बहुजन क्रांति मोर्चा का कलेक्ट्रेट में धरना
बहुजन क्रांति मोर्चा का कलेक्ट्रेट में धरना

जागरण संवाददाता, जौनपुर : बहुजन क्रांति मोर्चा ने संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन तो लिया लेकिन गिरफ्तार करने से इन्कार कर दिया।

loksabha election banner

जेल भरो आंदोलन के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला संयोजक राजेश गौतम के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में जुटे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र व संविधान पर कुठाराघात कर रही है। ईवीएम से कभी भी निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। इसके स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना चाहिए। धरना में इंद्रसेन आदिवासी, महेंद्र निषाद, डा. इंद्रजीत, उदयभान गौतम, गुलाब यादव, अंबिका प्रसाद ¨बद, सावित्री देवी, पृथ्वी राज, मानवेंद्र कुमार, राकेश राजभर आदि प्रमुख रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.