Move to Jagran APP

राम बरात देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

क्षेत्र के ऐतिहासिक धनुष यज्ञ सबेली के 102 वर्षगांठ पर सोमवार देर शाम बड़े ही धूमधाम के साथ राम बरात अयोध्या (अस्थायी) से चलकर जनक पुरी (अस्थायी) बाजे गाजे बाजे के साथ पहुंची। जनकपुर वासियों द्वारा राम बरात का भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 08:26 PM (IST)
राम बरात देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
राम बरात देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

जासं, सुजानगंज (जौनपुर): क्षेत्र के ऐतिहासिक धनुष यज्ञ सबेली के 102 वीं वर्षगांठ सोमवार की देरशाम धूमधाम मनीं। इस दौरान राम बरात अयोध्या (अस्थायी) से चलकर जनकपुरी (अस्थायी) गाजे बाजे के साथ पहुंची। जहां जनकपुरवासियों द्वारा बरातियों का भव्य स्वागत किया गया। परम्परा के अनुसार दूल्हे राम का परछन किया गया। संगीत पार्टी द्वारा सोहर, गारी आदि गीत के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।

loksabha election banner

उधर जौनपुर नगर में रविवार की रात निकले ऐतिहासिक श्रीराम बरात का हिदू युवा वाहिनी की नगर इकाई द्वारा पर पुष्पवर्षा करके जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगर संयोजक अनंत साहू, नगर अध्यक्ष सचिन जायसवाल, शोभायात्रा के अध्यक्ष अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने बरातियों का स्वागत किया। द्रौपदी चीर हरण का मंचन

सुजानगंज: सबेली ग्राम में चल रहे धनुष यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन रविवार की रात द्रौपदी चीर हरण नाटक का मंचन किया गया। नाटक के जीवंत मंचन ने देररात तक दर्शकों को बांधे रखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.