Move to Jagran APP

होलिका स्थल पर बनाई गई आकर्षक रंगोली

जिले के नगर निकायों में होलिका स्थल पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। यह पहल जिला प्रशासन की तरफ से की गई। होलिका स्थल पर निकायों में बालिकाओं ने रंगोली बनाकर नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा इसके लिए सुबह से ही कर्मचारी लगे रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 04:36 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 04:36 PM (IST)
होलिका स्थल पर बनाई गई आकर्षक रंगोली

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिले के नगर निकायों में होलिका स्थल पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। यह पहल जिला प्रशासन की तरफ से की गई। होलिका स्थल पर निकायों में बालिकाओं ने रंगोली बनाकर नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, इसके लिए सुबह से ही कर्मचारी लगे रहे।

loksabha election banner

जिलाधिकारी के आदेश पर सभी नगर निकायों में होलिका दहन स्थल पर आकर्षक रंगोली बनाई गई तो शहर की प्रमुख सड़कों पर पेंट से आकर्षक डिजाइन बनाया गया। नगर पालिका जौनपुर में नखास, रुहट्टा, ओलन्दगंज, कोतवाली आदि क्षेत्रों में आकर्षक रंगोली बनाई गई।

नगर पंचायत मछलीशहर के अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह ने नगर की बालिकाओं के सहयोग से नगर के कायस्थाना मोहल्ले, मंगल बाजार, शादीगंज सहित तमाम होलिका दहन स्थल के बगल विभिन्न रंगों से रंगोली बनाकर नगर वासियों को होली की बधाई दी। रंगोली बना रही बालिकाओं को नगर पंचायत की तरफ से पुरस्कृत भी किया गया। रंगोली से शुभकामना देने की नई परंपरा की शुरुआत जिलाधिकारी के आदेश से की गई। रंगोली देखने वालों की भीड़ भी जुटने लगी। बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाने के दौरान अधिशासी अधिकारी के अलावा सभासद पति राज कुमार पटवा, प्रवेश कुमार सिंह, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.