Move to Jagran APP

अरुण जेटली का निधन देश की अपूरणीय क्षति

जागरण संवाददाता, जौनपुर: पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन की खबर मिलते ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 10:58 PM (IST)
अरुण जेटली का निधन देश की अपूरणीय क्षति
अरुण जेटली का निधन देश की अपूरणीय क्षति

जागरण संवाददाता, जौनपुर: पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन की खबर मिलते ही भाजपाइयों में शोक की लहर फैल गई। जगह-जगह शोक सभाएं कर उनको श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा।

loksabha election banner

बदलापुर में विधायक जनसम्पर्क कार्यालय पर शनिवार को शोकसभा कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अíपत किया। विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने कहा कि उनके निधन से पार्टी ही नहीं बल्कि देश की अपूर्णीय क्षति हुई है। उपस्थित लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर हर्षू प्रसाद पाठक, मिथिलेश सिंह, आर के उपाध्याय, सुरेश चौहान, साहब लाल कन्नौजिया, विनोद तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्र, मोनू मिश्रा, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

पिलकिछा रोड स्थित महादेवलाल शिक्षण संस्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में की गई। इसमें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। प्रेमचंद्र तिवारी, बेचन पाण्डेय, पंकज सिंह, जगदीश पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, रोहित आदि ने शोक जाहिर किया।

पूर्व वित्त मंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण जेटली के निधन पर मड़ियाहूं में जगह-जगह शोक सभाएं हुईं। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उनका जो योगदान रहा उसे देश हमेशा याद रखेगा। विजय कोल्ड स्टोरेज पर भाजपा नेता शमशेर सिंह व नगर के गंज मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर पर डा. राजेश पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शिवपुर स्थित पेट्रोल पंप पर चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में अजय मिश्रा, विनोद जायसवाल, बृजेश पांडेय मौजूद रहे।

मुफ्तीगंज ब्लाक स्थित भाजपा नेता राम चन्द्र राय के आवास पर शोक सभा में भाजपा नेता सदानंद राय, कृष्णा नंद राय, आलोक राय, विनोद मिश्रा आदि ने श्रद्धांजलि अíपत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.