किशोरी को भगाने का आरोपित गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहका-फुसलाकर भगाने के आरोपित युवक को पुलिस े ने गिरफ्तार कर लिया है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से मछलीशहर ननिहाल आई किशोरी रहस्यमय स्थिति में लापता हो गई थी।
जासं, मछलीशहर (जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहका-फुसलाकर भगाने के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से मछलीशहर ननिहाल आई किशोरी रहस्यमय स्थिति में लापता हो गई थी। तलाश के दौरान मिले सुरागों के आधार पर परिजनों ने देवरिया गांव निवासी पंचम सिंह के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस ने तीन दिन पूर्व किशोरी को लखनऊ से बरामद कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात पुलिस ने आरोपित पंचम सिंह को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का शुक्रवार को चालान कर दिया।