आंगनबाड़ी कर्मचारी काम बंद-कलम बंद हड़ताल पर
जागरण संवाददाता जौनपुर नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिए
जागरण संवाददाता, जौनपुर: नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार से काम बंद-कलम बंद हड़ताल शुरू हो गई। राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं, दस हजार रुपये मानदेय चाहिए। चेताया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा। अगर आवश्यकता हुई तो भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ आंगनबाड़ी कर्मचारी चुनाव मैदान में भी उतरने को तैयार हैं। 120 दिनों में आने वाली रिपोर्ट पांच साल बीतने को है आज तक नहीं आ सकी। इस मौके पर सुनीता सिंह, रंजू सिंह, चंद्रकला, रीता, मीना यादव, मंजू सिंह, विजय प्रताप सिंह, सीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
यह हैं मुख्य मांगें..
-आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाई जाए।
-राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, जब तक संभव न हो तब तक कार्यकर्ताओं को 18 हजार, सहायिकाओं को 9 हजार मानदेय दिया जाए।
-दस वर्ष के कार्यकाल के बाद मुख्य सेविका के पद पर प्रोन्नति हो।
-नवंबर- दिसंबर 2017 के रुके मानदेय को तत्काल बहाल किया जाए।