विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में गिलास से ढककर बम फोड़ने के दौरान विस्फोट, टूटे गिलास का टुकड़ा सीने में लगने से मौत

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 12:06 PM (IST)

जौनपुर में दीपावली की शाम पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 11 वर्षीय आभास कश्यप की मौत हो गई। गिलास ...और पढ़ें

जौनपुर में दीपावली पर दुखद घटना पटाखा विस्फोट से मासूम की मौत।

जौनपुर में दीपावली पर दुखद घटना पटाखा विस्फोट से मासूम की मौत।

HighLights

  1. जौनपुर में दीपावली पर 11 वर्षीय बालक की पटाखा हादसे में मौत।

  2. गिलास से ऊनी बम फोड़ने के दौरान कांच का टुकड़ा सीने में लगा।

  3. समदाहा गांव में परिवार की दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। दीपावली की देर शाम पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई।गिलास से ढककर ऊनी बम फोड़ने के दौरान हुए तेज विस्फोट में गिलास टूट गया और उसका टुकड़ा आभास कश्यप के सीने में जा लगा।

हादसे के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार की दीपावली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदाहा गांव निवासी आभास कश्यप पुत्र स्वर्गीय राजेश कश्यप दीपावली की देर शाम घर के पास पटाखा जला रहा था। इसी दौरान उसने ऊनी बम को एक गिलास से ढक दिया।

पटाखे में आग लगाने के कुछ ही देर बाद तेज धमाका हुआ। विस्फोट के साथ गिलास टूट गया और उसका एक टुकड़ा आभास के सीने में जा लगा। इससे वह बुरी तरह झुलस गया और गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल आभास को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दीपावली पर जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार गूंजने लगी।

आभास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता राजेश कश्यप का पहले ही निधन हो चुका था। पिता की मौत के बाद मां प्रतिभा कश्यप बच्चों की परवरिश कर रही थीं।बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। मासूम की असमय मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।