विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में कुएं में उतरकर पंपिंग सेट का पंखा ठीक करने के बाद हुआ हादसा, दो लोगों की कुएं में ही मौत

By sarvesh1 mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 07:09 PM (GMT+05:30)

जौनपुर के सोसा पट्टी गांव में पंपिंग सेट ठीक करते समय कुएं में गिरे मिस्त्री और एक युवक की मौत हो गई। रस्सी टूटने से दोनों गहरे पानी में समा गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया।

जौनपुर में कुएं में पंपिंग सेट ठीक करते समय हादसा दो की मौत।

जौनपुर में कुएं में पंपिंग सेट ठीक करते समय हादसा दो की मौत।

HighLights

  1. पंपिंग सेट ठीक करते समय कुएं में गिरे दो लोग।

  2. रस्सी टूटने से गहरे पानी में समाए मिस्त्री और युवक।

  3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोसा पट्टी गांव में कुएं में उतरकर पंपिंग सेट का पंखा ठीक करने के बाद बाहर निकल रहे मिस्त्री समेत दो लोग रस्सी टूटने से कुएं में गिर गए। इस दौरान कुएं के अंदर बनी करी भी टूट गई, जिससे दोनों गहरे पानी में समा गए।

ग्रामीणों के अनुसार कुएं में डूबने से दोनों की मौत हो गई। सोसा पट्टी गांव निवासी बिंदु यादव के पंपिंग सेट में खराबी आ गई थी। उसे ठीक करने के लिए केराकत कोतवाली क्षेत्र के गद्दीपुर गांव निवासी मिस्त्री कन्हैया चौहान पहुंचे थे। उनके साथ बिंदु यादव का 24 वर्षीय पुत्र शिवबालक भी कुएं में उतरकर मरम्मत कार्य में सहयोग कर रहा था।

पंखा ठीक करने के बाद दोनों रस्से के सहारे बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक रस्सा टूट गया और दोनों कुएं के अंदर बनी करी पर जा गिरे। करी टूटने से दोनों पानी में डूब गए। दोनों को कुएं से बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।