पार्टी नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रि
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 08:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रयास करें। प्रदेश नेतृत्व के निर्णय को सभी कार्यकर्ता स्वीकार करें। कहा है कि जो भी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ चुनाव लड़ने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित कोई भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा दूसरे प्रत्याशी के प्रचार में दिखेगा उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें