विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में हाईटेंशन तार के स्पर्श से ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

By Amardeep Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 06:09 PM (IST)

जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में खुज्झी स्थित फोरलेन प्लांट के पास एक ट्रेलर हाईटेंशन तार के संपर्क में आने ...और पढ़ें

जौनपुर में हाईटेंशन तार से ट्रेलर में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जान।

जौनपुर में हाईटेंशन तार से ट्रेलर में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जान।

HighLights

  1. जौनपुर में एनएच-233 के पास ट्रेलर में लगी आग।

  2. हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क से लगी भीषण आग।

  3. मीरजापुर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्झी स्थित एनएच-233 फोरलेन प्लांट के पास रविवार की शाम विद्युत तार के संपर्क में आने पर ट्रेलर में आग लग गई। चालक सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हो गया।

वाराणसी-आजमगढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण चल रहा है। ट्रेलर खुज्झी स्थित प्लांट में निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामान लेकर आया था। सामान उतारने के बाद वापस जाने के लिए चालक ट्रेलर मोड़ रहा था।

इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार से स्पर्श होते ही ट्रेलर में आग लग गई। करंट का झटका महसूस होते ही मीरजापुर जिले के बहेड़ी गांव निवासी चालक चंद्र शेखर ने फुर्ती के साथ दरवाजा खोलकर ट्रेलर से कूदकर जान बचा ली। देखते ही देखते ट्रेलर धू-धूकर जलने लगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।