जौनपुर में पान में नशीला पदार्थ मिला खिलाकर दो मोबाइल फोन व 22 हजार रुपये लेकर चंपत
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में एक व्यक्ति को पान में नशीला पदार्थ खिलाकर दो मोबाइल फोन और 22 हजार रुपये लूट ...और पढ़ें

जौनपुर में नशीला पान खिलाकर व्यक्ति से दो मोबाइल और हजारों रुपये लूटे।
HighLights
मुंगराबादशाहपुर में व्यक्ति को नशीला पान खिलाकर लूटा गया।
दो मोबाइल फोन और 22 हजार रुपये की लूट हुई।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, संदिग्ध की पहचान।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को पान में नशीला पदार्थ देकर लूट लिया गया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसका दो मोबाइल फोन और 22 हजार रुपये लेकर जहरखुरान फरार हो गया।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के खुजीडीह गांव निवासी कृष्णा राव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह शनिवार को वह ट्रेन से प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पहुंचे थे। वहां बस से मुंगराबादशाहपुर आए और थाने के सामने खड़े थे।
इसी दौरान बाइक से एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और फोन लगाने के लिए कहा। उन्होंने अपने मोबाइल से उसे फोन मिला दिया। बातचीत के बाद उस व्यक्ति ने उन्हें नई बाजार छोड़ने की बात कही। वह उसे लेकर चका गोविंदासपुर पहुंचा। वहां पान खाने के बहाने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए।
इस दौरान उनका सैमसंग और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन 22 हजार रुपये लेकर आरोपित फरार हो गया। होश आने पर वह जनपद प्रतापगढ़ के सुवंसा जगतपुर मोड़ पर पड़े मिले वहां से किसी तरह घर पहुंचे।
उन्हें पता चला कि घटना में प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के शैफखानपुर उर्फ चिल्हाराय निवासी राजेश कुमार गौतम का हाथ है। उन्होंने उसकी बाइक का नंबर भी पुलिस को बताया है। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।