जौनपुर में प्रेमिका की शर्त से क्षुब्ध होकर प्रेमी सद्भावना पुल से गोमती नदी कूदा, लापता
प्रेमिका की 50 हजार रुपये प्रति माह कमाने की शर्त से परेशान होकर जौनपुर के सुंदरम मौर्य ने सद्भावना पुल ...और पढ़ें

जौनपुर में प्रेमिका की शर्त से क्षुब्ध प्रेमी ने गोमती नदी में लगाई छलांग।
HighLights
प्रेमिका की 50 हजार रुपये कमाने की शर्त से परेशान।
सद्भावना पुल से गोमती नदी में कूदा युवक, लापता।
दूसरे दिन भी गोताखोरों को नहीं मिला कोई सुराग।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। हर माह 50 हजार रुपये न कमाने पर किसी और से विवाह कर लेने की प्रेमिका की धमकी से आजिज आकर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी 22 वर्षीय सुंदरम मौर्य ने रविवार की रात सद्भावना पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव में लापता हो गए सुंदरम का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका था। युवक के पिता ने पुलिस पर तलाश अभियान में उदासीनता बरते जाने का आरोप लगाया है।
डाला छठ पर्व के चलते सद्भावना पुल पर काफी भीड़-भाड़ थी। इसी दौरान रात लगभग 11 बजे एक युवक आया और पुल की रेलिंग से गोमती नदी में कूद गया। देखते ही देखते वह डूबकर लापता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। डाला छठ के कारण हनुमान घाट व गोपी घाट पर मौजूद स्टीमर लेकर पुलिस जवान तलाश में जुट गए, लेकिन पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (अपराध) अशोक कुमार सिंह ने बताया सोमवार की सुबह से ही खोज में गोताखोरों को लगाया गया।
दिन भर गोताखोर खोज करते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। सुंदरम के भाई शिवम मौर्य ने बताया सुंदरम का शहर की सिपाह पुलिस चौकी क्षेत्र की एक युवती के साथ लगभग एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह सुंदरम पर हर माह 50 हजार रुपये कमाकर देने पर ही शादी करने को कह रही थी। शर्त पूरी न करने पर किसी और से विवाह करने की धमकी देती थी। इसी से आजिज आकर उसने ऐसा कदम उठा लिया।