जौनपुर में दुष्कर्म के दोषी किशोर को 20 वर्ष का कारावास और 25 हजार जुर्माने की कड़ी सजा
जौनपुर में एक किशोरी से दुष्कर्म के दोषी किशोर को अपर सत्र न्यायाधीश ने 20 साल कारावास और 25 हजार ...और पढ़ें

जौनपुर दुष्कर्म मामला: किशोरी से दरिंदगी पर किशोर को 20 साल की जेल और भारी जुर्माना।
HighLights
किशोर अपचारी को 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।
पीड़िता को 25 हजार रुपये अर्थदंड देने का आदेश।
घटना 19 मई 2023 को चंदवक, जौनपुर में हुई थी।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। चंदवक निवासी किशोरी से दुष्कर्म के दोषी किशोर अपचारी को अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने 20 वर्ष कारावास व 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की धनराशि पीड़िता को देने का आदेश हुआ। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने स्वयं चंदवक थाने में दर्ज कराया था।
पीड़िता 19 मई 2023 को घर में अकेली थी। तभी गांव का किशोर अपचारी घर में घुसकर उसका मुंह दबाकर अंदर कमरे में ले गया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। जब पीड़िता की मां घर आई तो उसे सारी बात बताया।
पीड़िता अपने माता-पिता के साथ जाकर थाने पर घटना की सूचना दी। पीड़िता का मेडिकल व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हुआ। सरकारी वकील राजेश उपाध्याय व कमलेश राय ने गवाहों को परीक्षित कराया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद किशोर अपचारी को दोषी पाते हुए सजा सुनाया।