विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में करकट का मकान भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 04:20 PM (IST)

जौनपुर के भकुरा गांव में शनिवार तड़के करकट का एक मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। ...और पढ़ें

जौनपुर में करकट का मकान गिरा, परिवार सुरक्षित, आवास योजना का लाभ न मिलने से बढ़ी परेशानी।

जौनपुर में करकट का मकान गिरा, परिवार सुरक्षित, आवास योजना का लाभ न मिलने से बढ़ी परेशानी।

HighLights

  1. जौनपुर में करकट का मकान अचानक भरभराकर गिरा।

  2. हादसे में परिवार के सदस्य सुरक्षित, कोई चोट नहीं आई।

  3. पीड़ित परिवार को आवास और राशन कार्ड का लाभ नहीं।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शनिवार की भोर करीब तीन बजे करकट से बना मकान अचानक भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संयोग रहा कि हादसे में परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। मकान गिरने से परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।

गांव निवासी सूर्यनाथ राजभर ने बताया कि पहले उनका कच्चा मकान गिर गया था। इसके बाद किसी तरह करकट डालकर परिवार के रहने की व्यवस्था की थी। अब वह भी गिर गया। उनका आरोप है कि दो पंचवर्षीय प्रधान कार्यकाल बीतने को हैं, लेकिन पात्र होने के बावजूद उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला।

कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।सूर्यनाथ का कहना है कि परिवार का राशन कार्ड भी अब तक नहीं बना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ग्राम प्रधान और कोटेदार को जानकारी दी गई, लेकिन सरकारी खाद्यान्न का लाभ नहीं मिल रहा है।

आर्थिक तंगी के बीच मकान गिरने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं।उन्होंने अधिकारियों से आवास और राशन कार्ड का लाभ दिलाने की मांग की है। वहीं, ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि तीन दिन के बारिश में मकान गिरने के मामले में लेखपाल की ओर से दैवीय आपदा की रिपोर्ट लगाए जाने के बाद आवास आवंटन की प्रक्रिया होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।