जौनपुर में 14 साल के किशोर संग 21 वर्षीय युवती ने किया दुष्कर्म, करने लगी ब्लैकमेल
जौनपुर में एक युवती द्वारा एक किशोर का शारीरिक शोषण करने के बाद उसको ब्लैकमेल करने की घटना सामने आई ...और पढ़ें

जौनपुर में किशोर के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी।
HighLights
युवती ने प्रेम जाल में फंसाया
किशोर संग युवती ने किया दुष्कर्म
प्रेम जाल में फंसाकर मानव तस्करी
जागरण संवाददाता, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वादिनी ने आरोप लगाया है कि उसके 14 वर्षीय पुत्र के साथ 21 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म किया व चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका यौन शोषण किया। आरोप लगाया कि यह संगठित हनी ट्रैप गिरोह है। किशोर की मां के प्रार्थना पत्र पर अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने थानाध्यक्ष खुटहन को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
खुटहन निवासी किशोर की मां ने बदलापुर निवासी एक महिला समेत पांच आरोपित के खिलाफ अधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि सभी आरोपित संगठित गिरोह बनाकर भोले भाले युवकों को प्रेम जाल में फंसा कर उनसे धन उगाही करते हैं। साथ ही झूठ दुष्कर्म के मुकदमे फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया जाता है। मासूम लड़के व लड़कियों को फंसा कर मानव तस्करी करते हैं । इंटरनेट मीडिया के जरिए उसके पुत्र से महिला का संपर्क हुआ।
उसने नाबालिग बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपनी इच्छा पूरी करने के लिए उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाया। 12 मार्च को आरोपित महिला ने बेटे को धमकाया कि वह गर्भवती है। रुपये की मांग की मांग करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। विभिन्न नंबरों से फोन करके वादिनी के पुत्र को धमकाया गया। थाना व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
