प्रतिबंधित मांस बरामद, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
खेतासराय थाना पुलिस ने सोमवार को छापेमारी में 62 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस
प्रतिबंधित मांस बरामद, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जौनपुर: खेतासराय थाना पुलिस ने छापेमारी में 62 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष यदुवेंद्र कुमार सिंह ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ रानीमऊ गांव में दबिश दी। घेराबंदी कर दो महिलाओं समेत पांच गो-वंश मांस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार आरोपितों में नदीम, हलीम उर्फ औवा, आजाद, शमीमा बानो पत्नी अबू लैश व नेदा खातून पत्नी नदीम हैं। पूछताछ में फरार साथियों के नाम मोहम्मद आजम, अबूजर व हलीम बताया। सभी रानीमऊ गांव के हैं। मौके पर प्रतिबंधित मांस, दो तमंचे व कारतूस मिले। गो-वध निवारण व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।