विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के लिए 29 ने किया नामांकन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव के लिए शनिवार को 17 पदों के लिए 29 लोगों ने नामांकन किया। संघ के चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा जबकि कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव के लिए शनिवार को 17 पदों के लिए 29 लोगों ने नामांकन किया। संघ के चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के चुनाव में शनिवार को नामांकन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी डा. शैलेष कुमार के सम्मुख कर्मचारियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह व वर्तमान अध्यक्ष अमलदार यादव ने ही सिर्फ नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए रामजस मिश्रा व धीरज कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए वर्तमान महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार, चंद्र प्रकाश सिंह और रामसेवक यादव ने नामांकन किया है। संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए जैसलाल यादव, राकेश कुमार, सुरेश कुमार सिंह, बिहारी लाल गुप्ता ने पर्चा भरा है। कोषाध्यक्ष पद पर सिर्फ कपिल त्यागी ने नामांकन दाखिल किया है, इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। सदस्य के 11 पदों के लिए सुनील कुमार सिंह, ऋषि रघुवंशी, डा.दिलगीर हसन, धर्मेंद्र कुमार, लालचंद, चंदन यादव, रामनाथ राम, शिव शंकर सिंह सोलंकी, मनु मिश्रा, विनोद गौतम, रामाश्रय वर्मा, अखिलेश कुमार यादव, सतीश कुमार सिंह, शिव कुमार, राजेश राम, अखिलेश शुक्ला, शमशाद अली ने नामांकन किया।
चुनाव अधिकारी प्रो. एपी सिंह ने बताया कि चुनाव 11 दिसंबर को होगा। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें किसी भी तरह का खलल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार महीनों से माहौल अपने पक्ष करने में जुटे हए थे। नामांकन के बाद यह तैयारी तेज हो गई है।