प्रेमिका के साथ धराया युवक
क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात प्रेमिका के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। करीब दो वर्षों से के बीच प्रेम प्रपंच चल रहा था। दोनों ही शादीशुदा हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:36 PM (IST)
जासं, जफराबाद (जौनपुर): क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात प्रेमिका के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। करीब दो वर्षों से के बीच प्रेम प्रपंच चल रहा था। दोनों ही शादीशुदा हैं। परिजनों के मना करने पर भी दोनों नहीं मान रहे थे। प्रेमी को जब पुलिस हिरासत में लेकर गई तो प्रेमिका भी अड़ गई। उसने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी। अब वह अपना जीवन प्रेमी के साथ बिताएगी। थानाध्यक्ष निरीक्षक पर्व कुमार ¨सह ने बताया कि प्रेमी हिरासत में है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें