जौनपुर में ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 म्यूजिक सिस्टम अभियान चलाकर सीज किए गए
जौनपुर में पुलिस ने ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर अभियान चलाकर 24 म्यूजिक सिस्टम जब्त किए हैं। अपर पुलिस ...और पढ़ें

जौनपुर में ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का शिकंजा, 24 म्यूजिक सिस्टम सीज।
HighLights
जौनपुर में ध्वनि मानकों के उल्लंघन पर 24 म्यूजिक सिस्टम सीज।
पुलिस ने अभियान चलाकर तेज आवाज वाले सिस्टम जब्त किए।
ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य, पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। निर्धारित ध्वनि मानकों व शासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सोमवार को जिले भर में अभियान चलाकर 24 म्यूजिक सिस्टम सीज किए गए। सभी थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसके साथ ही म्यूजिक सिस्टम संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायत दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने से ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इससे सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ मानसिक तनाव, सिरदर्द व नींद में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही तेज आवाज से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसके अलावा बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए भी यह खतरनाक है।