अस्पताल से स्वस्थ होकर 19 लोग और लौटे घर
वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जीतकर 19 संक्रमित शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित एल-1 अस्पताल से वापस हंसी-खुशी घर लौटे। सभी को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। स्वस्थ होने वालों में 13 की रिपोर्ट पीजीआई और छह की ट्रूनेट मशीन से निगेटिव आई। अस्पताल से स्वस्थ होकर जाने वाले मरीजों अधीक्षक डा. विशाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके उनका भव्य स्वागत किया गया। अब जिले में 1
जागरण संवाददाता, जौनपुर: वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जीतकर 19 संक्रमित शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित एल-1 अस्पताल से वापस हंसी-खुशी घर लौटे। सभी को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। स्वस्थ होने वालों में 13 की रिपोर्ट पीजीआई और छह की ट्रूनेट मशीन से निगेटिव आई। अस्पताल से स्वस्थ होकर जाने वाले मरीजों अधीक्षक डा. विशाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके उनका भव्य स्वागत किया गया। अब जिले में 186 एक्टिव मरीज हैं जबकि 209 स्वस्थ हो गए हैं।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के श्रीनिवास रामानुजन अनुसंधान केंद्र में बने एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों में से 19 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। स्वस्थ होकर घर लौटने वालों में सबसे अधिक सोंधी के तीन, बरसठी, मड़ियाहूं, करंजाकला, जलालपुर के दो-दो, केराकत, सुईंथाकला, बदलापुर, सिरकोनी, मछलीशहर और मुफ्तीगंज के एक-एक मरीज हैं।