'जनार्दन' बनने की महिला और पुरुषों में होड़
अब तक 32 हजार 547 लोगों का मतदाता सूची में बढ़ा नाम जौनपुर : विधानसभा चुनाव में 'जनार्दन' ब
अब तक 32 हजार 547 लोगों का मतदाता सूची में बढ़ा नाम
जौनपुर : विधानसभा चुनाव में 'जनार्दन' बनने की महिला और पुरुषों में होड़ सी मची हुई है। यही वजह है कि मौजूदा समय में 32 हजार 547 लोगों ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा लिया है, जबकि यह दौर अभी भी जारी है।
निर्वाचन आयोग ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों को मतदाता माना है। मतदान करने के लिए इनका नाम सूची में होना अनिवार्य है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि 2 जनवरी को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराया जा सके। इसके लिए यह अभियान जिले के 3445 बूथों पर एक साथ चलाया जा रहा है। इस कार्य की समीक्षा भी अफसर समय-समय पर कर रहे है। इसी का नतीजा है कि नौ विधानसभा क्षेत्र वाले जिले में 32 हजार 547 मतदाताओं के नाम सूची में बढ़ा दिए गए हैं। इस बार वोटर बनने में महिलाओं और पुरुषों में होड़ सी मची हुई है। स्थिति यह है कि किसी दिन पुरुष वोटरों की संख्या बढ़ जाती है तो किसी दिन महिलाओं की। फिलहाल मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
मतदाता बनने में पुरुषों से बीस हुई महिलाएं
वोटर बनने में अभी तक महिलाएं रुचि नहीं दिखाती थीं, ¨कतु इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। महिला मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। आंकड़ों पर नजर करें तो मौजूदा समय में 35 हजार 547 वोटर मतदाता सूची में बढ़े है। इसमें 16 हजार 248 पुरुष और 16 हजार 299 महिलाएं शामिल है, यानि महिलाओं की संख्या पुरुषों से 51 ज्यादा है।
कहीं पुरुष तो कहीं महिला वोटर बीस
विधानसभावार आंकड़े पर नजर करें तो कहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा है तो कहीं महिलाओं की। जी हां मौजूदा समय में ऐसा ही है। बदलापुर विधान सभा क्षेत्र में 2285 पुरुष मतदाता है, जबकि यहां 1992 महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। इसी तरह शाहगंज में 2214 पुरुष बढे तो यहां 3623 वोटर बनकर महिलाएं आगे हो गई। इसी तरह जौनपुर में 2019 पुरुष 1499 महिला, मल्हनी में 1470 पुरुष, 1055 महिला, मुंगराबादशाहपुर में 1821 पुरुष, 2214 महिला, मछलीशहर में 2259 पुरुष, 2276 महिला, मड़ियाहूं में 1971 पुरुष, 1821 महिला, जफराबाद में 1670 पुरुष तो 1128 महिला और केराकत विधान सभा में 573 पुरुष वोटर तो 613 महिला मतदाताओं के नाम सूची में बढ़ गया है।
जानें किस विधानसभा से कितने बढ़े मतदाता
विधान सभा-बढ़े मतदाता
शाहगंज-5864
म.शहर-4535
बदलापुर-4277
मुं.बादशाहपुर-4062
मड़ियाहूं-3792
जौनपुर-3318
जफराबाद-2798
मल्हनी-2555
केराकत-1170
लगातार की जा रही मानीट¨रग
उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चल रहा हैं। इस कार्य की लगातार मानीट¨रग की जा रही है। यह अच्छी बात है कि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है। मौजूदा समय में 32,547 मतदाता बढ़े है। इसमें 16,248 पुरुष और 16,299 महिला वोटर शामिल हैं।