विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सांसद विद्या सागर भाजपा के प्रदेश महामंत्री

By Edited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 08:17 PM (GMT+05:30)

जौनपुर: पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर को भाजपा की प्रदेश इकाई में महामंत्री बनाया गया है। पार्टी क

News Article Hero Image

जौनपुर: पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर को भाजपा की प्रदेश इकाई में महामंत्री बनाया गया है। पार्टी के इस निर्णय से भाजपा जनों में खुशी छा गई है। लोगों ने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। नगर की गीतांजलि संस्था के अध्यक्ष के रूप में समाज सेवा से राजनीति की शुरुआत करने वाले श्री सोनकर 1995 में सभासद बने। बढ़ती लोकप्रियता के चलते 1996 में ये सैदपुर संसदीय सीट से भाजपा से सांसद हुए। 2004 और 2009 में भी लोकसभा चुनाव में इन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। 2000 में पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके विद्यासागर अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई तथा काशी, गोरखपुर प्रांत में भाजपा के पदाधिकारी होने के कारण कुशल संगठन कर्ता माने जाते हैँ। प्रदेश की कार्य समिति में भी ये लगातार बने रहे।

उनके महामंत्री बनाए जाने की खबर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता बाइक जुलूस लेकर उनके घर पहुंचे और जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, राजवीर ¨सह, शशि मौर्या, विजय विद्यार्थी, विशाल अग्रहरि, संतोष आर्य आदि रहे।

उधर नौपेड़वा में ज्ञानदेव द्विवेदी, राजमणि ¨सह, अशोक ¨सह आदि ने प्रदेश अध्यक्ष के इस निर्णय को उचित कदम बताया।