बदलापुर को 24 घंटे विद्युत आपूíत
बदलापुर (जौनपुर): बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए खुशखबरी है। क्षेत्र को रविवार से बिजली कटौती से मु
बदलापुर (जौनपुर): बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए खुशखबरी है। क्षेत्र को रविवार से बिजली कटौती से मुक्त कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
बदलापुर कस्बा स्थित आवास पर आवास बंधु उपाध्यक्ष आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश अरुण कुमार दुबे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस समय धान की रोपाई हेतु किसानों को बिजली की सख्त जरूरत थी। उनकी मांग पर अथक प्रयास से पांच जुलाई से अनवरत बिजली आपूíत होगी। इसका कोड भी आ गया है।
श्री दुबे ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित हूं। बिजली विकास की मुख्य कड़ी है। इसके लिए मैंने इस विधानसभा को बिजली कटौती मुक्त करा दिया गया था लेकिन राजनीतिक विरोधियों को मेरे द्वारा किया जा रहा विकास रास नहीं आ रहा था। इसका परिणाम रहा कि कटौती शुरु हो गई थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है। महत्वाकांक्षी योजनाएं उन्हें आत्म निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं जिसकी बदौलत मिशन 2017 का पताका पुन: उत्तर प्रदेश में लहराएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रेम प्रकाश दुबे, सभाजीत, यशकांत शुक्ल, सुरेश यादव, सुधांशु दुबे आदि मौजूद रहे।