ठंड में कहर बरपा रहा कोहरा
जौनपुर : जनपद में ठंड के साथ कोहरा भी कहर बरपा रहा है। इससे राहगीरों के लिए सड़क पर चलना भी मुश्किल ह
जौनपुर : जनपद में ठंड के साथ कोहरा भी कहर बरपा रहा है। इससे राहगीरों के लिए सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। ठंड व गलन के साथ बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 दिसंबर के बाद ठंड में और इजाफा होगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कुछ समय के लिए हल्का कोहरा रहा। इसके बाद अचानक 60 फीसद कोहरा आ गया। इसमें वायुप्रदूषण मिलकर और घातक हो जाता है जिससे सड़क पर वाहन तक नहीं दिखाई दे रहे थे। ऐसे में कभी भी सड़क हादसे हो सकते है। शनिवार को कोहरे के बाद धूप होने की संभावना बताई जा रही है।
इससे दलहनी फसलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। गेहूं की फसलों के लिए कोहरा अभी फायदेमंद साबित हो रहा है। अभी तक प्रशासन की तरफ से अलाव के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किए गए हैं जिससे गरीबों के लिए यह ठंड हांड़कंपा देने वाली हो गई है।
इस बाबत पूर्वाचल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के प्रवक्ता डा.सुधीर उपाध्याय ने कहा कि 22 दिसंबर के बाद तापमान और कम होने की संभावना है। ठंड में गलन 12 फीसद के आस-पास है।