सड़क जाम व उपद्रव के मामले में 106 पर मुकदमा
जमदहां में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत के बाद सड़क जाम कर बवाल किए जाने के मामले में थाना पुलिस ने छह नामजद व एक सौ अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जासं, खेतासराय (जौनपुर): जमदहां में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत के बाद सड़क जाम कर बवाल किए जाने के मामले में थाना पुलिस ने छह नामजद व एक सौ अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष निरीक्षक जगदीश कुशवाहा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने से उपद्रवियों में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना के रसावां गांव निवासी नुरुल हसन मौत हो गई थी। हादसे से आक्रोशित लोगों ने खेतासराय-दीदारगंज मार्ग रास्ता जाम करने के साथ ही पुलिस पर पथराव किया था। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाया था। आरोपितों में छह नामजद व 75 अज्ञात जमदहां जबकि अन्य पचीस अज्ञात रसावां के हैं। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने कहा कि आरोपितों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।