स्वस्थ हुए 10 मरीजों की छुट्टी, 31 नए कोरोना पाजिटिव
जागरण संवाददाता जौनपुर वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से जंग जारी है। सोमवार को स्व
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 07:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर: वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से जंग जारी है। सोमवार को स्वस्थ हुए 10 मरीजों को जहां छुट्टी दी गई वहीं 31 नए कोरोना पाजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 6240 पहुंच गया है। राहत की बात है कि 5960 मरीज स्वस्थ होकर हंसी-खुशी घर लौट चुके हैं। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण सक्रियता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग पाजिटिव मरीजों को चिन्हित कर आइसोलेट करने के लिए ब्लाकों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों का नमूना ले रहा है। इसी क्रम में 1749 लोगों का नमूना लिया गया। अबतक 258497 नमूना लिया जा चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें