विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना को बचाने निकलीं 'जल सहेलियां', कल से कालपी से प्रयागराज संगम तक 352 किमी की पदयात्रा

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:53 PM (IST)

जल सहेलियां 29 नवंबर से कालपी से प्रयागराज तक 352 किमी की पदयात्रा करेंगी, जिसका उद्देश्य यमुना का संरक्षण और प्रदूषण मुक्त करना है। 

फोटो सौजन्य। नमामि गंगे के X हैंडल से ली गई तस्वीर।

फोटो सौजन्य। नमामि गंगे के X हैंडल से ली गई तस्वीर।

जागरण संवाददाता, उरई। जनवरी-फरवरी में जालौन से दिल्ली तक 530 किमी की यमुना बचाने को की गई यात्रा के बाद दूसरे चरण में कालपी से प्रयागराज तक की 352 किमी पैदल यात्रा 29 नवंबर से कालपी के पीला घाट से प्रारंभ हो रही है।

इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। यात्रा बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों से गुजर कर 14 दिसंबर को प्रयागराज संगम तट पर पहुंचेगी। यहां यमुना के संरक्षण, प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प व आरती का आयोजन प्रस्तावित है।

पूर्व में हुई यात्रा के बाद नमामि गंगे के महानिदेशक राजीव कुमार मित्तल ने पहुज नदी को नमामि गंगे परियोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया है। साथ ही पचनद स्थित बाबा साहिब मंदिर को जल मंदिर के रूप में स्थापित किया गया है। जालौन के दो सौ तालाबों को साफ करने व चेकडैम, नून नदी में श्रमदान किया गया।
पहले दिन यात्रा कालपी से मदरा लालपुर पहुंचेगी।

30 नवंबर को शिवानी, एक दिसंबर को हमीरपुर, दो को पत्योरा, तीन को नारायड़, चार को चंदवारा, पांच को बसधारी व्यास जी के आश्रम, छह को नौका मार्ग द्वारा चिल्ला होते हुए सिद्ध बाबा आश्रम, सात को भभुआ, आठ भटे बाबा स्थल, नौ खमरवां, 10 को राजापुर, 11 को मऊ, 12 को लालापुर व 13 को प्रयागराज के आसपास के क्षेत्रों की यात्रा कर संगम पर समापन है। बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, जालौन, छतरपुर आदि में 3406 पंजीकृत जल सहेलियों का नेटवर्क जल संरक्षण के लिए सक्रिय है।

जल सहेली संगठन के संस्थापक संजय सिंह ने बताया कि अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी जल सहेलियां हैं। तालाबों के संरक्षण, चेकडैम निर्माण एवं मरम्मत, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, पानी पंचायतों के गठन और ग्रामीण समुदायों को जल प्रबंधन से जोड़ने की दिशा में काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम ''मन की बात'' में भी इनकी प्रशंसा कर चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।