चार लेखपालों के बदले गए कार्य क्षेत्र
संस जालौन पहाड़पुरा लेखपाल के साथ हुए ब्लाक प्रमुख के विवाद के बाद उपजिलाधिकारी ने पहा
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 11:11 PM (IST)
संस, जालौन : पहाड़पुरा लेखपाल के साथ हुए ब्लाक प्रमुख के विवाद के बाद उपजिलाधिकारी ने पहाड़पुरा समेत चार लेखपालों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है।
पहाड़पुरा लेखपाल सुधा अग्रवाल व ब्लाक प्रमुख तिलक जाटव के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद 15 फरवरी को लेखपाल ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने पहाड़पुरा की लेखपाल सुधा अग्रवाल को हरदोई राजा, मनोज श्रीवास्तव को हरदोई राजा से पहाड़पुरा, श्रीकांत को सदुपुरा नौरेजपुर तथा अमर चंद्र को नौरेजपुर से सदुपुरा स्थानांतरित कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें