Move to Jagran APP

खतरे के निशान की ओर बेतवा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा

जागरण संवाददाता, उरई : बेतवा नदी लगातार उफान पर पहुंच रही है। शनिवार की शाम के बाद

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 05:25 PM (IST)
खतरे के निशान की ओर बेतवा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा
खतरे के निशान की ओर बेतवा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा

जागरण संवाददाता, उरई : बेतवा नदी लगातार उफान पर पहुंच रही है। शनिवार की शाम के बाद बेतवा का जलस्तर पांच मीटर तक बढ़ गया है। जिससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हो रहे हैं। रविवार को बेतवा का जलस्तर 120.52 रिकार्ड किया गया। इसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी बाढ़ को लेकर नदियों के जलस्तर की जानकारी ले रहे हैं। बाढ़ चौकियां भी सतर्क कर दी गई हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार की शाम माताटीला बांध से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े के बाद बेतवा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार की दोपहर तक बेतवा 115.550 मीटर पर बह रही थी। रविवार को इसका जलस्तर 120.52 रिकार्ड किया गया। नदी के उफनाने के बाद बेतवा के किनारे बसे आस पास के गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों को न दिन में चैन है न रात में। लोग रात में जागते रहते हैं कि पता नहीं कब बाढ़ का पानी गांव में घुसने लगे। जिससे कि उनको अपनी गृहस्थी तक बचाना मुश्किल हो जाए। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार नदियों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और रिपोर्ट मंगा रहे हैं। बाढ़ चौकियों को चौबीस घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बेतवा का खतरे का निशान 122 मीटर है। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार ¨सह का कहना है कि बाढ़ से निपटने के लिए व्यवस्था कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.