भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डवासी
संवाद सूत्र रामपुरा नगर पंचायत रामपुरा के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला सुभाष नगर में लोगों को ब
संवाद सूत्र, रामपुरा : नगर पंचायत रामपुरा के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला सुभाष नगर में लोगों को बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लगभग बीस हैंडपंप लगे होने के बावजूद लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। एक बड़े हिस्से में बिजली के खंभे नहीं लगे हैं। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टूटी फूटी नालियां हैं जिनका गंदा पानी बहकर गलियों में आ जाता है। लोगों को निकलने तक में परेशानी होती है। बाशिदों ने कई बार समस्याओं को लेकर गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
नगर पंचायत रामपुरा को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त है। इसके बावजूद अभी बुनियादी सुविधाओं की दरकार बाशिदों को बनी हुई है। वार्ड संख्या तीन मोहल्ला सुभाष नगर में पेयजल की दिक्कत बनी हुई है। लगभग बीस हैंडपंप लगे हुए हैं जिसमें आधे से अधिक खराब पड़े हैं। जल संस्थान की लाइनों का हाल बेहाल है। जिससे आम दिनों में तो दिक्कत होती ही है, गर्मियों में परेशानी और भी बढ़ जाती है। वार्ड के एक बड़े हिस्से में बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं जिससे लोगों ने दूर दराज से बिजली की लाइनें खींच रखी हैं। जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकती हैं। इसके अलावा कई गलियां कच्ची हैं जिससे बाशिदों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई गलियों में नालियां टूटी पड़ी हैं। गंदा पानी नालियों से निकलकर सड़क पर आ जाता है। लोगों ने कई बार समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जनता ने बयां किया दर्द
हमारी गली में हमेशा जलभराव रहने के कारण लोगो को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। इसके अलावा गन्दगी के कारण मच्छरों की भरमार है। समस्या का निराकरण होना चाहिए। -मुन्नीलाल प्रजापति - नालियां भले ही बनी हुई हैं लेकिन साफ सफाई का अभाव रहता है। साथ ही कई स्थानों पर नालियां टूटी हुई हैं। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -पन्नालाल निषाद - वार्ड के बड़े हिस्से में बिजली के खंभे नहीं लगवाए गए हैं। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने दूर दराज बल्लियों के सहारे तार खींच रखे हैं। -मंसूर खान - पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए समुचित प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। बिना पानी के काम नहीं चल सकता है। इसके बावजूद समस्या की अनदेखी हो रही है। -निर्मल कुमार वार्ड में जो भी समस्याएं है उनका निराकरण करवाने के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड बैठक में परेशानियों को बताया जाता है। इस बार कई कार्यों की स्वीकृति मिलने की उम्मीद भी है। किसी बाशिदे को परेशानी न होने पाए इसके लिए हमेशा प्रयास किए जाते हैं। -ब्रह्मप्रकाश, सभासद एक नजर में वार्ड
नगर पंचायत रामपुरा
वार्ड संख्या - 3
मोहल्ला - सुभाष नगर
आबादी-- 6 हजार
समस्या - पेयजल संकट, कच्ची गलियां, टूटी नालियां, बिजली।