Move to Jagran APP

कालपी के पुराना पुल बंद होने से जाम में फंसे वाहन

संवाद सहयोगी कालपी यमुना नदी पर बने पुराने पुल पर मरम्मतीकरण का कार्य होने के कारण

By JagranEdited By: Tue, 11 Jan 2022 07:18 PM (IST)
कालपी के पुराना पुल बंद होने से जाम में फंसे वाहन
कालपी के पुराना पुल बंद होने से जाम में फंसे वाहन

संवाद सहयोगी, कालपी : यमुना नदी पर बने पुराने पुल पर मरम्मतीकरण का कार्य होने के कारण पुल से यातायात बंद कर दिया गया जिससे नगर में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे वाहनों में बैठे यात्री परेशान होते रहे। पुलिस भी पूरे दिन जाम खुलवाने में व्यस्त रही।

मालूम हो कि यमुना नदी पर बने पुराने पुल पर हाइवे प्राधिकरण द्वारा ज्वाइंटर डालने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिसके चलते पुल को सोमवार से बंद कर दिया गया था। पुल बंद होने के कारण मंगलवार को हाइवे पर जाम लग गया। जाम में कई यात्री वाहन बस कार ट्रक आदि फंसे रहे। नए पुल पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। उधर नगर के ओवरब्रिज पर भी वाहनों की कतार लगी रही। वाहनों में फंसे यात्री परेशान रहे। उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने में भी देर हो गई। उधर महिलाएं व बच्चे भूख आदि की समस्या से जूझते रहे। उधर जाम खुलता न देख कुछ लोग तो वाहन से उतरकर पैदल ही चल दिए। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसआई उदयवीर सिंह, रशीद राम, लखन ने वाहनों को व्यवस्थित कर निकलवाया तब कहीं जाकर वाहन निकल सके। शाम तक नगर में जाम की स्थिति बनी रही। हाइवे प्राधिकरण के प्रभाकरन ने बताया कि पुल पर कार्य शुरु हो चुका है जिसे 14 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। 15 जनवरी से पुल पर पुन: आवागमन शुरु कर दिया जाएगा। वहीं पुल बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।