Move to Jagran APP

बेतरतीब खड़े सवारी वाहनों से यातायात व्यवस्था बेपटरी

जागरण संवाददाता, उरई : शहर की यातायात व्यवस्था का हाल बुरा है। बाजार में खड़े होने वाल

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 06:34 PM (IST)
बेतरतीब खड़े सवारी वाहनों से यातायात व्यवस्था बेपटरी
बेतरतीब खड़े सवारी वाहनों से यातायात व्यवस्था बेपटरी

जागरण संवाददाता, उरई : शहर की यातायात व्यवस्था का हाल बुरा है। बाजार में खड़े होने वाले बेतरतीब वाहनों की वजह से रोज कई बार जाम की स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ता है। अक्सर ही इतनी विकट समस्या हो जाती है कि वाहन देर तक नहीं निकल पाते हैं। इस कारण गलियों में भी जाम लगने लगता है। पार्किंग की व्यवस्था न होना तो कारण है ही साथ में टेंपो चालक भी अव्यवस्थित ढंग से चौराहों के किनारे सवारियां भरते उतारते हैं। इनको यातायात के नियमों की कोई परवाह ही नहीं रहती है। संकरी सड़कों पर रेंगते वाहन

loksabha election banner

विकास की रफ्तार के साथ ही संसाधनों में भी इजाफा हुआ है। आवागमन के लिए वाहनों की संख्या काफी अधिक हो गई है। सड़कें पुरानी स्थिति में ही हैं। इनका चौड़ीकरण कराया जाना अब तक संभव नहीं हो पाया है। सुबह से लेकर देर रात तक सड़कों पर वाहनों का आवागमन बना रहता है। संकरी सड़कों पर रेंगते वाहन

सड़कें संकरी होने की वजह से यातायात रेंगता रहता है। शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार भी अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। इन वाहनों के एक तरफ के पहिए आधी सड़क पर रहते हैं। दोपहिया वाहन चालकों की तो कहने की क्या हैं। जहां चाहा वहीं पर वाहन खड़ा कर खरीदारी करने लगे। इससे अन्य बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। थोड़ी ही देर में जाम लग जाता है। दूसरी परेशानी यह है कि शहर में जरूरत से अधिक टेंपो व ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। इनकी अराजकता का आलम यह है कि जहां चाहा वहीं पर आटो खड़ा कर सवारियां बैठाने लगते हैं। इससे वाहनों के निकलने में असुविधा होती है। बोले जिम्मेदार

शहर में पार्किंग की व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जहां कहीं भी उपयुक्त स्थान मिला तो पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही जिन लोगों ने बाजार में अतिक्रमण किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

संजय कुमार अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास हो रहे हैं। बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ जल्दी ही सख्त अभियान चलाया जाएगा। जो लोग यातायात व्यवस्था में बाधक बनेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

संतोष कुमार सीओ सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.